Contact Form

Name

Email *

Message *

निदा फ़ाज़ली के शेर

निदा फ़ाज़ली- 

बे-नाम सा ये दर्द ठहर क्यूं नहीं जाता 
जो बीत गया है वो गुज़र क्यूं नहीं जाता 

सब कुछ तो है क्या ढूंढती रहती हैं निगाहें 
क्या बात है मैं वक़्त पे घर क्यूँ नहीं जाता 

वो एक ही चेहरा तो नहीं सारे जहां में 
जो दूर है वो दिल से उतर क्यूं नहीं जाता 

मैं अपनी ही उलझी हुई राहों का तमाशा 
जाते हैं जिधर सब मैं उधर क्यूं नहीं जाता 

वो ख़्वाब जो बरसों से न चेहरा न बदन है 
वो ख़्वाब हवाओं में बिखर क्यूं नहीं जाता 

Nidhi ke wall se

कितने साँचो में ढल के आए हैं, ख्वाब की तरह पल के आए हैं। तुम सिफारिश से जहाँ पहुँचे हो, हम वहाँ खुद ही चल के आए हैं। #मुक्तक संघर्ष की अग्नि...