Contact Form
sher
सुना है बहुत बारिश हो रही है तुम्हारे शहर में भींगना मत.....
ग़लतफ़हमियां धुल गई अगर तो हम बहुत याद आएंगे।
Raigaani 2
जो बात गिनती के कुछ दिनों से शुरू थी
वो साल-हा-साल तक चली है
कई ज़मानों में बँट गई है
मैं इन ज़मानों में लम्हा‑लम्हा तुम्हारी नज़रों के बिन रहा हूँ
मैं अब तक भी तुम्हारे जाने का बाकी नुकसान गिन रहा हूँ
मुझे ज़माना ये कह रहा था कि रायगानी मुबालगा है
भला तुम्हारी जुदाई का दुख ज़माँ‑मकाँ को हिला रहा है
भला रिलेटिविटी की साइंस किसी के मुड़ने से मुनसिलिक है
इन्हें बताओ तुम्हारे जाने का दुख उठाकर
फक़्त अकेला वो मैं नहीं था जो ज़र्रा‑ज़र्रा बिखर गया था
तुम्हारे जाने के कुछ दिनों में हमारा हॉकिंग भी मर गया था
और उसकी थ्योरी के काले गड्ढे
जिन्हें हमेशा तुम्हारी आँखों में देखना था
वो मेरे चेहरे पे पड़ गए हैं, वो मेरी आँखों में गड़ गए हैं
तुम्हारे जाने के बाद सब कुछ ही एक अस्सी के ज़ाविए पर पलट गया है
कि मेरा होना तुम्हारे होने से मुनसिलिक था
तुम्हारी आँखों की रौशनी थी तो मैं भी दुनिया में हो रहा था
तुम्हारे लहजे के सुर मिले थे तो मैं बना था
तुम्हारे हाथों का लम्स हाथों को मिल रहा था तो देखता था
हमारे हाथों में एटमों की दफ़ा की कुव्वत कशिश में कैसे बदल रही है
पर अब तुम्हारी नज़र कहीं है, तुम्हारा लहजा भी अब नहीं है
तो तुम बताओ मैं किस तरीक़े से अपनी हस्ती को नेइस्टी से जुदा करूँगा
मैं दंग आँखों से सारी दुनिया को देखता हूँ
और अपने होने की कोई इललत तलाशता हूँ
अजीब तरह का बे‑निशान, बे‑मक़ाम दुख है
समझने वाले समझ गए थे—ये रायगानी है
रायगानी तमाम सदियों का ख़ाम‑दुख है
मैं अब हक़ीक़त समझ रहा हूँ
तमाम दुख था, तमाम दुख है
तुम्हें बताऊँ—किसी के होने का कोई मक़सद, कोई मानी कहीं नहीं है
अगर तो नीत्शे नहीं मरा है
तो उस से पूछा—क्या करेंगे ज़मीन पे रह के?
पले‑बढ़ेंगे, बका की खातिर लड़े मरेंगे
फिर अपने जैसे कई जँगे और इस जहाँ से निकल पड़ेंगे
जिन्हें जँगे, वो सब के सब भी यही करेंगे
पले‑बढ़ेंगे, लड़े मरेंगे
फिर उनके बच्चे और उनके बच्चे
ये क्या तमाशा‑ए‑हा‑ओ‑हू है
ये ज़िंदगी है तो आख थू है
Raigaani by Sohaib mugheera Siddiqui
मैं कमरे में पिछले इकत्तीस दिनों से
फ़क़त इस हक़ीक़त का नुकसान
गिनने की कोशिश में उलझा हुआ हूँ
कि तू जा चुकी है
तुझे रायगानी का रत्ती बराबर अंदाज़ा नहीं है
तुझे याद है वो ज़माना
जो कैम्पस की पगडंडियों पे टहलते हुए कट गया था
तुझे याद है कि जब क़दम चल रहे थे
कि एक पैर तेरा था और एक मेरा
क़दम वो जो धरती पे आवाज़ देते
कि जैसे हो रागा कोई मुतरीबों का
क़दम जैसे के
सा पा गा मा पा गा सा रे
वो तबले की तिरखट पे
तक धिन धिनक धिन तिनक धिन धना धिन बहम चल रहे थे क़दम चल रहे थे
क़दम जो मुसलसल अगर चल रहे थे
तो कितने गवइयों के घर चल रहे थे
मगर जिस घड़ी
तू ने उस राह को मेरे तनहा क़दम के हवाले किया
उन सुरों की कहानी वहीं रुक गई
कितनी फनकारियाँ कितनी बारीकियाँ
कितनी कलियाँ बिलावल
गवईयों के होंठों पे आने से पहले फ़ना हो गये
कितने नुसरत फ़तह कितने मेहँदी हसन मुन्तज़िर रह गये
कि हमारे क़दम फिर से उठने लगें
तुझको मालूम है
जिस घड़ी मेरी आवाज़ सुन के
तू इक ज़ाविये पे पलट के मुड़ी थी वहां से,
रिलेटिविटी का जनाज़ा उठा था
कि उस ज़ाविये की कशिश में ही यूनान के फ़लसफ़े
सब ज़मानों की तरतीब बर्बाद कर के तुझे देखने आ गये थे
कि तेरे झुकाव की तमसील पे
अपनी सीधी लकीरों को ख़म दे सकें
अपनी अकड़ी हुई गर्दनों को लिये अपने वक़्तों में पलटें,
जियोमैट्री को जन्म दे सकें
अब भी कुछ फलसफ़ी
अपने फीके ज़मानों से भागे हुए हैं
मेरे रास्तों पे आँखें बिछाए हुए
अपनी दानिस्त में यूँ खड़े हैं कि जैसे
वो दानिश का मम्बा यहीं पे कहीं है
मगर मुड़ के तकने को तू ही नहीं है
तो कैसे फ्लोरेन्स की तंग गलियों से कोई द विंची उठे
कैसे हस्पानिया में पिकासो बने
उनकी आँखों को तू जो मयस्सर नहीं है
ये सब
तेरे मेरे इकट्ठे ना होने की क़ीमत अदा कर रहे हैं
कि तेरे ना होने से हर इक ज़मा में
हर एक फ़न में हर एक दास्ताँ में
कोई एक चेहरा भी ताज़ा नहीं है
तुझे रायगानी का रत्ती बराबर अंदाज़ा नहीं है
Subscribe to:
Posts (Atom)
Nidhi ke wall se
कितने साँचो में ढल के आए हैं, ख्वाब की तरह पल के आए हैं। तुम सिफारिश से जहाँ पहुँचे हो, हम वहाँ खुद ही चल के आए हैं। #मुक्तक संघर्ष की अग्नि...
-
मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद अच्छी पढ़ाई ,उच्च शिक्षा व बेहतर रोजगार प्राप्त करने के सामर्थ्य पाने की ...
-
मैं कमरे में पिछले इकत्तीस दिनों से फ़क़त इस हक़ीक़त का नुकसान गिनने की कोशिश में उलझा हुआ हूँ कि तू जा चुकी है तुझे रायगानी का रत्ती बर...