Contact Form

Name

Email *

Message *

Bujha nahi hu mai

थोड़ा सा थका हूं 
मगर रुका नहीं हूं मैं 
ऐ ज़िन्दगी तेरी हालातों के आगे
अभी झुका नहीं हूं मैं 

कांच के रिश्ते लिए 
फिर रहा हूं इन पत्थरों के शहर में 
ठोकरें लग रही हैं मगर 
अभी तक टूटा नहीं हूं मैं 

हम मिले थे किसी रह गुजर में कभी
शायद गर याद हो तुझे
यकीं कर आज भी
उस मुलाकात को भूला नहीं हूं मैं 

यूं तो ग़म की बारिश रही
मुझ पर मुसलसल 
पर खुदा की बन्दगी से
कभी रुठा नहीं हूं मैं 

जितने थे तुफान 
सब गुजर गये मेरी लौ से
जाने किसकी दुआ है
जो अब बुझा नहीं हूं मैं 

थोड़ा सा थका हूं 
मगर रुका नहीं हूं मैं •••••••••••🌹🌹

Khyal Mitana

शानो पर किसके अश्क बहाया करेंगी आप..
रूठेगा कौन,किसको मनाया करेंगी आप.

वो जा रहा है सब–ए–मुहब्बत का कारवां..
अब शाम को कही भी ना जाया करेंगी आप..

अब कौन खुदपरस्त सताएगा आप को..
इस बेवफा के नाज उठाया करेंगी आप..

पहरों–शब–ए–फिराक में तारों को देखकर..
शक्लें बना बना कर मिटाया करेंगी आप..

गुमनाम उलझनों में गुजारेंगी रात दिन..
बेकार अपने दिल को जलाया करेंगी आप..

अब वो शरारतों के जमाने गुजर गए..
चौंकेगा कौन , किसको ड़राया करेंगी आप..

फुरकत में दौर–ए–गोया नशीली भी आयेगा..
मिलने सहेलियों से ना जाया करेंगी आप..

गुस्से में नौकरों से भी उलझेंगी बार बार..
मामूली बात को भी बढ़ाया करेंगी आप..

फिर उसके बाद वो एक मंजर भी आएंगा...
दिल से मेरा ख्याल मिटाया करेंगी आप...

Manjil

हादसा बन के कोई ख्वाब बिखर जाये तो क्या हो ,
वक़्त जस्बात को तब्दील नहीं कर सकता ,
दूर हो जाने से एहसास नहीं मर सकता ...
ये मोहब्बत है दिलों का रिश्ता ...  ये मोहब्बत है दिलों का रिश्ता
ऐसा रिश्ता जो सरहदों में कभी  तब्दील नहीं हो सकता  ..
तू किसी और की रातों का हसीं चाँद सही ,
मेरे हर रंग में शामिल तू है ..
तुझसे रोशन हैं मेरे ख्वाब मेरी उम्मीदें ,
तू किसी भी राह से गुज़ारे ,
मेरी मंजिल तू है  ...

बाकि सा रह गया

कुछ हासिल सा था वो मुझे, 
कुछ बाकी सा वो रह गया
लिखा इश्क़ उसने पूरा मुझमें, 
पर वो किस्सा बाकी सा रह गया।
❤️

'अभ्युदिता'

पसंद ना पसंद

इक ख़्वाबों के सहारे ही तो 
जिंदगी है तमाम 
वरना इस दुनियां में रक्खा क्या है।

इक तुम्हारी मुस्कुराहट ही तो
सबब है सुकून का
वरना इन नजरों में रक्खा क्या है।

इक जानिब तुम से ही तो
बरकत है खुशियों की
वरना पसंद ना पसंद में रक्खा क्या है।

इक सनद ए अकीदा ही तो 
मुकम्मल है मुहब्बत में 
वरना कसमें वादों में रक्खा क्या है।

इक तसव्वुर तुम्हारे से ही तो
आबाद है शोखियां 
वरना नज़ाकत में रक्खा क्या है।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

tis

मैं उलझा सा रहता हूं
मुझे सुलझने की परवाह नहीं

मैं डूबता हूं खुली झीलों में
जहां तिनके की सौगात नहीं

इतने रज रज के आंसू पिये हैं 
अब ग़मो की कोई औकात नहीं 

मुझे इतना धूमिल सा कर दिया
मुझमें जैसे कोई जज्बात नहीं 

मैं अब खुली हवा में भी घुटता हूं
हुए ऐसे मेरे कभी हालात नहीं 

हर एक रिश्ते में ; मैं ठगा सा हूं 
शायद मुझमें कोई खास बात नहीं 

इन अल्फाजों में मेरी टीसें हैं 
सिर्फ कलम से लिखे ख्यालात नहीं 

aap bahut sunder ho

आप बहुत सुंदर हो,
जैसे चाँदनी रात में कोई सपना हो।
जैसे फूलों पर ओस की बूँदें,
या जैसे दिल में बसी कोई मीठी धुन हो।

आपकी आँखों में बसी है बात कुछ खास,
जैसे हो उनमें एक प्यारा सा विश्वास।
हर मुस्कान आपकी, जैसे बहार लाती है,
जैसे ठंडी हवा गर्मियों को राहत दिलाती है।

आपके शब्दों में मिठास है,
जैसे रबाब की कोई मीठी आवाज़ है।
हर चाल में नज़ाकत सी बसी है,
जैसे खुदा ने खुद आपको हँसते हुए रची है।

आप बहुत सुंदर हो,
सिर्फ चेहरे से नहीं, दिल से भी।
हर भाव में, हर बात में,
आप जैसे हो – एक खूबसूरत सी कहानी में।

kuchh ladkiya gusse

कुछ लड़कियाँ ग़ुस्से में लिपटी मिलती हैं
सख्त दिखती हैं, तेज़ बोलती हैं।
लोग उन्हें देखकर डरते हैं,
कुछ उनसे उकता भी जाते हैं।
पर कोई नहीं समझता 
उनके इस कठोर आवरण के पीछे
कितना टूटा हुआ दिल धड़कता है,
कितनी चोटें हैं जो मुस्कान ओढ़े छुपी रहती हैं।

जो बाहर से चट्टान लगती है,
अंदर से बिल्कुल काँच होती है — नाज़ुक और दरकती हुई।
वे हार मानना नहीं जानतीं,
न ही हर दर्द पर आँसू बहाती हैं।
लेकिन जब टूटती हैं 
तो शोर नहीं होता।
बस भीतर एक भूकंप आता है 
चुपचाप, अकेले।
आँसू उनकी पलकों तक भी नहीं पहुँचते,
सिर्फ़ दिल के किसी कोने में घुलते रहते हैं।

वो छोटे-छोटे तानों से टूटती हैं —
ख़ास कर अपनों से मिली चोटों से।
जिनसे बेइंतहा प्यार करती हैं,
उन्हीं से सबसे गहरे जख़्म भी पाती हैं।
और इन अनकहे दर्दों का बोझ
धीरे-धीरे उन्हें भीतर ही भीतर डुबो देता है।

फिर एक दिन 
ग़ुस्सा भी ख़त्म हो जाता है,
अभिमान भी चुप हो जाता है।
ना कोई शिकायत, ना कोई आंसू।
बस एक लंबी चुप्पी 
जिसे कोई पढ़ नहीं पाता।

लोग कहते हैं
"तुम पहले जैसी नहीं रहीं, अब बहुत शांत हो गई हो।"
पर कोई नहीं जानता —
इस चुप्पी के पीछे कितनी रातों की सिसकियाँ दबी हैं,
कितना टूट कर बिखर जाना छुपा है।

ग़ुस्से वाली लड़कियाँ ज़्यादा दिन नहीं जीतीं —
कम से कम मन से नहीं।
वो बस जीती हैं 
एक खाली शरीर में,
टूटे हुए सपनों और थकी हुई रूह के साथ।

दुनिया बस उनकी परछाई देखती है,
मगर उनकी असली मुस्कान,
उनकी असली जान,
कब और कैसे खो गई 
ये कोई नहीं जानता

साभार
~Vanita Banerjee जी
#सृजन_फिर_से

thik hu

कैसे हो ?
मैं ठीक हूं ! तुम कैसी हो?
मैं भी ठीक हूं !

ऊपर की तीन लाइनों का सिटी स्कैन किया जाय तो हजारों ग़म,लाखों ख्वाहिशें और बेहिसाब अंत किए हुए सपने मिलेंगे और इन सब पर " मैं ठीक हूं " की ओढ़ाई हुई चादर मिलेगी..!!
#अज्ञात

thagi

जो पढ़ना जानती थी,
वे प्रेमपत्रों से ठगी गई,
जो नहीं जानती थी
वे एक जोड़ी झुमकों से.
चटोरपन की मारी 
एक प्लेट चाऊमिन से, 
तेरे हाथों में स्वाद है ' 
सुनकर ठगी गई वे सारी
जो पढ़कर भी पकड़ नहीं पाई
इतिहास का सबसे बड़ा झूठ. 
प्रेम में केवल ईश्वर को साक्षी मानने वाली
एक चुराई अलसाई दोपहरी में मिले
एक चुटकी सिंदूर से ठगी गई.
घर-बाहर दोनों संभालने वाली 
चाभियों के एक अदद गुच्छे‌ से..

ठगी की मारी ये सारी की सारी 
तबतक खिली रही जबतक
प्रेम का वृक्ष ठूंठ हो उनकी देह के साथ नहीं जला. 

*ठगे जाने का सिलसिला अभी तक जारी है.....

बाकि झूठे सच्चे 'आई लव यू ' सुनकर ठगी जाती ही रही हैं हमेशा से ...

Malal

तुझे न पाने का मलाल उम्र भर रहेगा
रब से मेरा ये सवाल उम्र भर रहेगा

माना कि अब तू मेरी तकदीर में नहीं है
इन आँखों में तेरा ख़्याल उम्र भर रहेगा

मिलकर बिछड़ना तो दस्तूर-ए-दुनिया है
प्यार अपना एक मिशाल उम्र भर रहेगा

लम्हों को ही सही, तूने छुआ था कभी
साँसो में तेरी खुश्बू का रुमाल उम्र भर रहेगा

“नूरैन” तू दूर है, ये बात तो सच है, मगर,
हर शाम तेरा ज़िक्र-ए-हाल उम्र भर रहेगा
-नूरैन अंसारी
#सृजन_फिर_से

चले गए

हँसने और हँसाने के वो ज़माने चले गए,
बे-वजह मिलने के सब बहाने चले गए.

ये ज़िंदगी किस मोड़ पर ले आई हमको,
ना जाने अब कहाँ दोस्त पुराने चले गए.

हर शब तन्हाई में दिल ये सोचता है,
वो महफ़िलें, रौनक़ें, सब फ़साने चले गए.

इक दुनिया थी अपनी जहाँ सब क़रीब थे,
अब तो परछाइयाँ हैं, दीवाने चले गए.

क्या बताएँ तुम्हें, क्या गुज़री है दिल पर,
वो चाहने वाले, वो अंजाने चले गए.

ढूँढते हैं अब भी सूनी राहों में जिनको,
वो दिल के सुकून और ठिकाने चले गए.

हर राह सूनी है, हर मंज़िल अंजानी है,
जाने किस शहर को वो आशियाने चले गए.

रोशनी थी कभी इन आँखों में भी 
अब तो बस ख़्वाब हैं, वो फ़साने चले गए.

Nidhi ke wall se

कितने साँचो में ढल के आए हैं, ख्वाब की तरह पल के आए हैं। तुम सिफारिश से जहाँ पहुँचे हो, हम वहाँ खुद ही चल के आए हैं। #मुक्तक संघर्ष की अग्नि...