Contact Form
Happy Janmashtami
अमृत महोत्सव भाषण 15 August 2022
संबोधन:
नमन तुझे तिरंगा, तु हिंद की जवानी। रखूँगा उँचे गगन में नीचे देकर कुर्बानी।।
साथियों - आज 15 August 2022 है। आज ही के दिन 75 वर्ष पूर्व 1947 में 15 Aug को हमारा देश अंग्रेजों के 250 वर्षों की गुलामी से आज़ाद हुआ।
इस आज़ादी को पाने के लिए हमारे हजारों लाखों भारतीयों ने शहादत दी। कुछ गुमनाम हो गये। जो इस आज़ादी को पाने के लिए कितने माँओ ने अपने पुत्र को खोया, कितने सुहागनों ने बेवा की ज़िदगी जी, तो कितने बहनों ने अपना भाई गंवाया। यह आज़ादी हमें कोई मुफ्त में नहीं मिली। इसके लिए हम भारतीयों को भारी क़ीमत चुकानी पड़ी।
आज का यह दिन उन्ही आजादी के नायकों को याद करने का है। उनकी कुर्बानी को हम जनमानस के स्मृति में बसाये रखने का दिन है। यह 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष उन्हीं रणबांकुरों के याद में मनाया जाता है। आज के दिन प्रधानमंत्री लाल किले पर ध्वजारोहण करते है। देश भर में हर जगह तिरंगे को फहराये जाते हैं।आज़ादी का उत्सव मनाया जाता है।
इस वर्ष का यह आजादी का उत्सव बड़ा खास है। पूरे 75 वर्ष हो गए। जब भी कोई घटना होती हैं तो उसे अलग-अलग समय पर कुछ खास नामों से जानते है। जैसे- 10 वर्ष - दशक, 25 वर्ष - सिल्वर जुबली, 50 वर्ष-गोल्डेन - जुबली, 60 साल - डायमंड जुबली, 75 वर्ष- प्लेटीनम जुबली, 100वर्ष - शतक।
इस वर्ष का यह स्वतंत्रता दिवस 75 वर्ष पूरे कर प्लेटिनम जुबली मना रहा है। परन्तु हमारे प्रधानमंत्री ने इस आजादी के 75 वें उत्सव को "अमृत महोत्सव " का नाम दिया है। इस अमृत महोत्सव की शुरूआत- 12 मार्च 2021 को साबरमती आश्रम से शुरू हुई। यह 15 अगस्त 2023 तक यह अमृत महोत्सव चलता रहेगा।
आजादी का अमृत महोत्सव यानी - आजादी के ऊर्जा का अमृत। आजादी का अमृत महोत्सव यानी - स्वाधीनता सेनानियों से प्रेरणाओं का अमृत। आजादी का अमृत महोत्सव यानी - नए विचारों का अमृत, नए संकल्पों का अमृत। आजादी अमृत महोत्सव यानी - आत्मनिर्भरता का अमृत।
इस अमृत महोत्सव के तत्वाधान में "हर घर तिरंगा" राष्ट्रीय अभियान की भी शुरुआत की गई है। इस अभियान में सभी को 13 अगस्त से - 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा लहराने को प्रेरित किया गया है।
अभी तक तिरंगे से हमारा संबंध औपचारिक और संस्थागत ही रहा है। परन्तु हर घर तिरंगा और अमृत महोत्सव ने तिरंगे से हमारा व्यक्तिगत संबंध को भी बढ़ावा मिला है। हर घर तिरंगा - राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। और साथ में लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।
* हम सभी ने मिलकर ठाना है, आज़ादी का अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाना है।
* खुशियों के गीत गाओ कि पंद्रह अगस्त है, सब मिल के मुस्कुराओ कि पंद्रह अगस्त है।
इतना ही कहकर हम अपनी वाणी को विराम देते है।- - जय हिंद - जय भारत ।
Nidhi ke wall se
कितने साँचो में ढल के आए हैं, ख्वाब की तरह पल के आए हैं। तुम सिफारिश से जहाँ पहुँचे हो, हम वहाँ खुद ही चल के आए हैं। #मुक्तक संघर्ष की अग्नि...
-
मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद अच्छी पढ़ाई ,उच्च शिक्षा व बेहतर रोजगार प्राप्त करने के सामर्थ्य पाने की ...
-
मैं कमरे में पिछले इकत्तीस दिनों से फ़क़त इस हक़ीक़त का नुकसान गिनने की कोशिश में उलझा हुआ हूँ कि तू जा चुकी है तुझे रायगानी का रत्ती बर...